ऋषभ की सफलता से उत्साहित हैं उनके कोच देवेंद्र
चेन्नई । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कार हादसे के बाद पहले ही टेस्ट में शानदार शतक लगाया है। इसमें उनके कोच की सलाह की भी अहम भूमिका रही। कोच देवेंद्र शर्मा ने ऋषभ से कहा था कि अच्छी गेंदों को सम्मान देने के साथ ही सावधानी से बल्लेबाजी करना। इसी सलाह पर अमल कर वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ी के तौर पर उभरकर सामने आये हैं।
ऋषभ के कोच देवेंद्र ने कहा कि मैं ऋषभ की सफलता पर बेहद खुश हूं। ये शतक उनके लिए एक अहम है क्योंकि वापसी के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है। ऋषभ का यह छठा टेस्ट शतक है। इस पारी से वह पूव कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकार्ड की बराबरी पर आ गये। धोनी ने जहां 90 टेस्ट में छह शतक लगाये, वहीं इस बल्लेबाज ने केवल 34 टेस्ट मैचों में ही ये आंकड़ा हासिल कर लिया। ऋषभ छह से ज्यादा बार 90 रन के ऊपर भी आउट हुए हुए हैं। कोच देवेंद्र ने कहा कि गाबा में सीरीज जीतने वाली पारी सभी के लिए अहम रहेगी पर एक कोच के तौर पर मुझे लगाता है कि चेपक मैदान पर खेली पारी भी बेहद अहम है क्योंकि ये कठिन समय में बनी थी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को सफलता के लिए आत्मविश्वास की जरुरत होती है और सफेद गेंद की क्रिकेट में आप कितनी भी उपलब्धि हासिल करे, टेस्ट मैचों की आपकी उपलब्धियों को हमेशा ज्यादा वरीयता दी जाती है। साथ ही कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद और जिस तरह से वापसी कर ये पारी खेली गयी है वह गाबा से कम नहीं बल्कि अधिक अहम मानी जाएगी। आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।

‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया