ऋषभ पंत का बयान, बांग्लादेश की कप्तानी के पीछे की कहानी
चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अहम किरदार निभाया। पंत ने शानदार शतक जमाया जिसके कारण उनकी खूब चर्चा हुई, लेकिन एक और वजह रही जिसके चलते पंत का नाम जोर-शोर से लिया गया। पंत बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की 'कप्तानी' करने लगे थे। अब पंत ने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। पंत ने पहली पारी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके थे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज 39 रन बनाकर आउट हो गया था। दूसरी पारी में पंत ने मौके का पूरा फायदा उठाया और शतक ठोका जो उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। इसी दौरान पंत बांग्लादेश के लिए फील्डिंग सेट करते हुए नजर आए थे।
सबा करीम का सवाल
मैच के बाद सबा करीम ने पंत से इस बारे में सवाल किया। सबा करीम ने पूछा, "तस्कीन अहमद जब गेंदबाजी कर रहे थे, तब आप उनके लिए फील्डिंग सेट क्यों कर रहे थे। बांग्लादेश के कप्तान आप हैं या शांतो? तस्कीन ने आपकी बात भी मान ली थी, ऐसा क्यों?"
पंत ने सेट की फील्डिंग
पंत जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तस्कीन अहमद गेंदबाजी करने आए। वह शांतो के साथ मिलकर फील्डिंग सेट कर रहे थे। तभी पंत ने उन दोनों को शॉर्ट मिडविकेट की तरफ इशारा करते हुए कहा, "भाई इधर आएगा एक, भाई एक इधर।" शांतो और तस्कीन ने उनकी बात मान भी ली और वहां फील्डर भी लगा दिया।

‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया