राहुल अरुणोदय बनर्जी को याद कर पत्नी ने लिखा दिल छू लेने वाला संदेश
अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से बंगाली सिनेमा में शोक की लहर है। 29 मार्च को उनका निधन ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास तालसारी बीच पर पानी में डूबने से हुआ। उनके निधन के बाद पहली बार उनकी पत्नी, अभिनेत्री प्रियंका सरकार ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने फैंस से एक गुजारिश की है।
प्रियंका सरकार ने की गुजारिश
प्रियंका सरकार ने पोस्ट में लिखा 'यह हमारे लिए अत्यंत शोक का समय है। इस कठिन क्षण में, हम विनम्रतापूर्वक आपसे कुछ एकांत और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। इस समय एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन हैं जो मिलकर इस नुकसान का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं।'उन्होंने आगे लिखा 'हम मीडिया में अपने दोस्तों और सहकर्मियों से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि वे हमारी सीमाओं का सम्मान करें, हमारे निजी मामलों में दखल न दें। हमें शांति से शोक मनाने का अवसर दें। इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।'
कैसे हुआ अभिनेता का निधन?
राहुल अरुणोदय बनर्जी एक टीवी सीरियल 'भोले बाबा पार करेगा' की शूटिंग के सिलसिले में दीघा गए हुए थे। सुबह से ही शूटिंग का काम चल रहा था। जब दिन की शूटिंग पूरी हो गई, तो वे अकेले ही समुद्र के गहरे पानी में चले गए। कुछ ही पलों बाद, क्रू सदस्यों में हड़कंप मच गया, क्योंकि राहुल अचानक लापता हो गए। टेक्नीशियन और सहकर्मी उन्हें पानी से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले गए। शाम 6:10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहुल अरुणोदय बनर्जी के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और उनका बच्चा हैं।
राहुल अरुणोदय बनर्जी का काम
राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली सिनेमा में एक मशहूर हस्ती थे। उन्हें वर्ष 2008 में आई फिल्म 'चिरोदिनी तुमि जे आमार' से शोहरत मिली थी। उनके करियर में 'तुमी आशबे बोले' (2014), 'जुल्फिकार' (2016) और 'ब्योमकेश गोत्र' (2018) जैसी कई मशहूर फिल्में शामिल हैं।टेलीविजन पर उन्हें 'हरगौरी पाइस होटल' और 'मोहन्ना' जैसे सीरियल्स के लिए याद किया जाता है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक