जिला अस्पतालों में निःशुल्क आई.वी.एफ.सुविधा की अनुशंसा: डॉ. वर्णिका शर्मा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस वर्ष के बजट में रायपुर मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक आई.वी.एफ. सेंटर की स्थापना हेतु राशि स्वीकृत की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने इसे सरकार की संवेदनशील कदम बताया है उन्होंने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अनुशंसा पत्र लिखकर मांग की है कि सभी जिला अस्पतालों में निःशुल्क आई.वी.एफ. (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) केंद्रों की स्थापना की जाए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त हो सके।
डॉ. वर्णिका ने बताया कि वर्तमान में संतान प्राप्ति हेतु कोई शासकीय चिकित्सा सुविधा या प्रतिपूर्ति योजना उपलब्ध नहीं है। आई.वी.एफ. जैसी प्रक्रियाएं अत्यंत महंगी हैं, जिनकी लागत 1.5 लाख से 5 लाख रुपये तक होती है, जो निर्धन दंपत्तियों के लिए वहन करना असंभव है। डॉ. शर्मा ने कहा कि संतान प्राप्ति न केवल दंपत्ति का अधिकार है, बल्कि यह एक बच्चे के जन्म का अधिकार भी है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रथम चरण में प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में और द्वितीय चरण में जिला अस्पतालों में आई.वी.एफ. सेंटर की स्थापना की जाए। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क हो और इससे हजारों निर्धन दंपत्तियों को संतान का सुख मिल सकेगा।

बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, नए मंत्रियों की एंट्री पर सियासी सरगर्मी
मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद गाड़ी में लगी आग, 11 जिंदा जले
बंगाल में तेज रफ्तार, तमिलनाडु में भी बढ़ा मतदान प्रतिशत
विश्व पुस्तक दिवस पर सीएम मोहन यादव का संदेश—किताबों से बढ़ेगा ज्ञान और संस्कार
फर्ज सर्वोपरि: वोट देने के लिए विदेश से स्वदेश लौटे सुपरस्टार अजित कुमार।
12 साल बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा अतीत: ब्राजीलियन मॉडल ने कोहली के साथ नाम जुड़ने पर जताया गुस्सा