सीट बंटवारे को लेकर राउत की कांग्रेस को चेतावनी, पटोले की नसीहत
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे को लेकर तानातनी चल रही है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि सोलापुर साउथ सीट को लेकर दोनों दलों में टकराव पैदा हो गया है। कांग्रेस ने दिलीप माने को उम्मीदवार बनाया है, जबकि उद्धव सेना पहले ही अमर पाटिल को उम्मीदवार बना चुकी है। इस पर प्रतिक्रिया देकर शिवसेना नेता संजय राउत ने चेतावनी देकर कहा, सोलापुर में कांग्रेस का उम्मीदवार शायद टाइपिंग की गलती हो, लेकिन ऐसी गलती हम भी कर सकते हैं।
कांग्रेस ने सोलापुर साउथ से अपना प्रत्याशी वापस नहीं लिया
राउत ने कांग्रेस को सख्त चेतावनी देकर कहा कि अगर कांग्रेस ने सोलापुर साउथ से अपना प्रत्याशी वापस नहीं लिया, तब वे भी अन्य सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतार सकते हैं। राउत का कहना है कि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस लगातार खुद को वरिष्ठ सहयोगी मान रही है, जबकि उद्धव सेना खुद को कमजोर नहीं मानती।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राउत की चेतावनी को तवज्जो नहीं देकर कहा कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान का है। उन्होंने राउत को नसीहत दी कि उन्हें गठबंधन सहयोगियों पर निशाना साधने के बजाय सत्ताधारी दलों पर फोकस करना चाहिए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल