रेलवे ने थमाया नोटिस-दी 7 दिन की मोहलत
कोरबा रेलवे भूमि किमी 705/12-16 पर निर्मित अवैध निर्माण हटाने के संबंध में नोटिस दिए जाने से इंदिरा नगर दुरपा रोड के रहवासियों में खलबली मच गई है।
वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) के कार्यालय द्वारा 25 अक्टूबर को जारी कर थमाई गई नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा रेलवे भूमि अवैध कब्जा किये हुए हैं, उक्त अवैध कब्जा को प्रत्र प्राप्ति के 7 दिन के अंदर आपके द्वारा हटाई जाए, अन्यथा रेल प्रशासन के द्वारा उक्त अवैध कब्जा को बलपूर्वक हटा दिया जाएगा, साथ ही आपके विरुद्ध विभागीय कानूनी कार्यवाही की जायेगी, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा उक्त नोटिस की प्रतिलिपि सहायक मंडल अभियंता/चांपा, पोस्ट प्रभारी/रेल सुरक्षा बल/कोरबा, थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली कोरबा (छ.ग.) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे के द्वारा नया निर्माण कार्य कराया जाना है जिसके संबंध में भूमि की आवश्यकता होने के कारण स्थल खाली करने के लिए नोटिस जारी की गई है।
गणेश राम, महादेव दास, अरुण सिंह, दीपक कुमार आदि सहित अन्य लोगों को नोटिस भी मिला है। इन्होंने बताया कि हम लोग वर्षों से यहां पर अपना घर-मकान बनाकर निवासरत हैं और जीवन-यापन कर रहे हैं। रेलवे के द्वारा उन्हें उजाड़ने के लिए नोटिस दे दी गई है जिसमें सिर्फ 7 दिन की मोहलत दी गई है। इतने कम समय में और बिना कोई जगह,बिना किसी आर्थिक सहायता के आखिर वे अपने लिए घर कहां ढूंढेंगे और कहां घर बनाएंगे ? उनके सामने रेलवे ने बड़ी संकट खड़ी कर दी है।

इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला