छत्तीसगढ़ में 19 मेडिकल स्टोर्स पर मारा छापा
छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने अमानक दवाइयों के खिलाफ राज्य भर में दो दिवसीय अभियान चलाया है। 19 औषधि प्रतिष्ठानों से संदेहास्पद 17 दवाओं और फूड सप्लीमेंट के सैंपल लिए। जिन्हें कालीबाड़ी स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
रायपुर व दुर्ग के चार-चार, बिलासपुर के पांच, सरगुजा और बस्तर के तीन-तीन प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए हैं। इससे पहले आठ जून को राज्य के कई जिलों के ड्रग वेयर हॉउस, जिला अस्पताल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आयरन और फोलिक एसिड टेबलेट के सैंपल लिए गए थे।
इन दवा दुकानों का निरीक्षण
रायपुर - लक्ष्मी मेडिकल हॉल न्यू राजेंद नगर, फ्रेंक रास फॉर्मेसी, श्री मेडिकल स्टोर्स टिकरापारा और अरिहंत फॉर्मा, फरिश्ता कांप्लेक्स।
दुर्ग - जिंदत्त मेडिकल एजेंसीज, टीवीएस फॉर्मास्युटीकल्स एंड मार्केटिंग, शास्त्रीनगर भिलाई, मनोहर मेडिकोज सेक्टर-9 हॉस्पिटल भिलाई व टीसी मेडिकोज।
बिलासपुर - पंजाब मेडिकल स्टोर्स तोरवा, गणपति मेडिकल तोरवा, देवांगन मेडिकल मोपका, सुन ट्रेडर्स तेलीपारा और भूमिका मेडिकल स्टोर्स जूनी लाइन।
सरगुजा - कश्मीरा मेडिकल एंड जनरल एजेंसी दर्रीपारा अंबिकापुर, नेताजी फॉर्मा अंबिकापुरऔर श्याम मेडिकल स्टोर्स कुंडला सिटी अंबिकापुर।
बस्तर - दुलहनी मेडिकल एजेंसी जगदलपुर, शक्ति सेल्स जगदलपुर, रायल मेडिकल जगदलपुर।
यहां कर सकते हैं शिकायत
केंद्र सरकार के मोबाइल एप ‘फॉर्मा सही दाम’ से दवाइयों के दाम की जांच करें। अधिक मूल्य वसूले जाने पर टोल फ्री नंबर 1800111255 अथवा 9340597097 पर शिकायत करें।
प्रदेशभर में औचक निरीक्षण कर सैंपल लिए जा रहे हैं, जो सतत जारी रहेगी। औषधि प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संस्थानों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। दवा लेते समय लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।

22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर किचेन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना
अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, वैज्ञानिकों ने निकाली स्मार्ट तकनीक
Bhopal और Indore में प्रॉपर्टी रेट चढ़े, मेट्रोपॉलिटन एरिया तय होने का इंतजार
Bhopal के 100 से ज्यादा घरों में गंदा पानी, नलों से कीड़े निकलने से लोग परेशान
राज्य में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा
गठबंधन की मजबूती पर सवाल, वामपंथी नेताओं ने कहा- ऐसे नहीं चलेगा गठबंधन
‘हमदर्द बनेंगे पुलिसकर्मी’, Madhya Pradesh के ट्रेनिंग स्कूलों में नई पहल