राहुल गांधी और कांग्रेस सनातन विरोधी-स्मृति ईरानी
अमेठी । मौसम की तपिस के साथ अमेठी में सियासी पारा दिनों-दिन चढ़ रहा है, आरोप-प्रत्यारोप बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस सनातन विरोधी हैं और उन्होंने हमेशा सनातन तथा हिंदुत्व को कमजोर करने का काम किया। भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के गोसाईं, डोमाडीह, थौरी, रानीगंज में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने हमेशा सनातन और हिंदुओं को कमजोर करने का काम किया है। ईरानी ने बिना नाम लिए कहा, ‘‘ये (कांग्रेस और राहुल) हिंदुत्व का विरोध करते-करते प्रभु राम का भी विरोध कर बैठे। इन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भी ठुकरा दिया, इसलिए जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमेठी में विकास कार्यों का दावा करते हुए स्मृति ने यह आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने अमेठी के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। भाजपा ने ईरानी को अमेठी से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। विदित रहे कि स्मृति ईरानी ने 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया था। कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से अब तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।अमेठी में पांचवें चरण के अंतर्गत 20 मई को मतदान होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
25 दिन में सिलेंडर की भारी कमी, युद्ध के कारण उज्जैन के होटल-रेस्टोरेंट परेशान
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी