हैदराबाद टेस्ट में मिली हार के बाद रोहित शर्मा की कैप्टेन्सी पर उठे सवाल
हैदराबाद टेस्ट में मिली हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचना होनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस कोहली और रोहित की कप्तानी की तुलना कर रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रोहित की कप्तानी को औसत करार दिया है। वॉन ने कहा कि रोहित की कप्तानी 'औसत' थी। जब ओली पोप स्वीप और रिवर्स-स्वीप खेल रहे थे तो भारतीय कप्तान को पता नहीं था।भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया।
पहले मैच में इंग्लैंड ने 28 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ओली पोप ने दूसरी पारी में 196 रन की पारी खेली। स्वीप और रिवर्स-स्वीप से खूब रन बटोरे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उनका रिवर्स-स्कूप का प्रयास ही उनके आउट होने का कारण बना।मैच के बाद टेलीग्राफ के अपने कॉलम माइकल वॉन ने लिखा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा की कप्तानी बहुत ही औसत थी। वह इतना एग्रेसिव था कि उसने अपनी फील्डिंग में बहुत बदलाव किए। अपनी गेंदबाजी में बदलाव किए। उनके पास ओली पोप के स्वीप या रिवर्स स्वीप का कोई जवाब नहीं था।"

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’