पंजाब सरकार में फेरबदल: भगत, गोयल, सौंध और मुंडिया बनेंगे मंत्री
नई दिल्ली। पंजाब की भगवंत मान सरकार में चार विधायक मंत्री के रुप में शामिल होने जा रहे हैं। इसमें जालंधर से विधायक मोहिंदर भगत, लहरागागा से विधायक बरिंदर कुमार गोयल, खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध, और लुधियाना के सहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडिया को मंगलवार को नए मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इन विधायकों के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह बड़ा अवसर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट से चार मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, और उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट से जिन मंत्रियों की छुट्टी हो रही है, उनमें चेतन सिंह जौरामाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा, और अनमोल गगन मान शामिल हैं। इन मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर हटाया जा रहा है।यह फेरबदल आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद हो रहा है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और आतिशी को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। अब पंजाब में भगवंत मान के साथ विचार-विमर्श के बाद कैबिनेट में ये बदलाव किए जा रहे हैं। उधर, हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग होगी, और आम आदमी पार्टी बिना किसी गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरेगी।

कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल
ट्रंप बोले- होर्मुज पर निर्भर देशों को अमेरिकी मदद से इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना