इंदौर-नेमावर प्रोजेक्ट को लेके, लोक निर्माण मंत्री ने अफसर को लगाई फटकार
इंदौर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को संभाग के प्रोजेक्टों की समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्टों में हो रही देरी और लापरवाही पर अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने एमपीआरडीसी के राकेश जैन, पीडब्ल्यूडी के जीपी वर्मा, जेके मीना को कई बार फटकार लगाई। उन्होंने समय पर काम पूरा करने पर जोर दिया और अफसरों से हर प्रोजेक्ट का जवाब मांगा।
इंदौर-नेमावर रोड पर चर्चा के दौरान मंत्री ने अफसर से कहा कि आप ऑफिशियल मीटिंग में अनऑफिसियल बात करते हैं। समीक्षा बैठक में इंदौर-उज्जैन रोड सिक्स लेन, देवास नाका, आईटी पार्क, सत्य साईं, मूसाखेड़ी फ्लाईओवर, एमजीएम मेडिकल कॉलेज भवन, मेंटल हॉस्पिटल भवन, मांगलिया ओवरब्रिज, बाणगंगा आरओबी समेत कई प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई।
सांसद शंकर लालवानी ने सबसे ज्यादा प्रोजेक्टों की बात की। उन्होंने इंदौर-देपालपुर, नेमावर रोड पर नई सड़क बनाने की मांग की। निर्माण में हो रही देरी पर मंत्री तुलसी सिलावट ने नाराजगी जताई। विधायक उषा ठाकुर ने राऊ से महू तक सड़क निर्माण की मांग की। इसके अलावा विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया और रमेश मेंदोला ने भी अपने विचार रखे। इंदौर-देपालपुर के मामले में मंत्री सिंह ने सांसद से मजाक में कहा कि टेबल पर मांगें रखी जा सकती हैं, लेकिन निर्णय नहीं लिए जा सकते।
बैठक के मुख्य बिंदु
- एनएचएआई इंदौर-हरदा मार्ग को एमपीआरडीसी को हस्तांतरित करेगा।
- इंदौर-नेमावर मार्ग और इंदौर-देपालपुर मार्ग के लिए ट्रैफिक सर्वे किया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान