प्रियंका चोपड़ा ने पति के बर्थडे पर रोमांटिक पोस्ट किया शेयर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड-हॉलीवुड के पावर कपल्स में गिने जाते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में दोनों चाहे जितना व्यस्त हों, लेकिन एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए वे कोई मौका नहीं गंवाते हैं। हाल ही में, अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक 32 साल के हुए। इस पल का जश्न मनाने के लिए प्रियंका अपनी बेटी के साथ पति को स्पेशल फील कराने के लिए लंदन पहुंच गईं।
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी, जो उनसे 10 साल छोटे हैं। उम्र की सीमा को तोड़ते हुए दोनों ने अपनी प्यारी केमिस्ट्री से लोगों को इंस्पायर किया है। जनवरी 2022 में कपल एक बेटी का माता-पिता बना था, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। पहले सिर्फ प्रियंका अपने पति निक का कॉन्सर्ट देखने के लिए जाया करती थीं और अब उन्हें बेटी के रूप में एक पार्टनर भी मिल गया है।
बर्थडे के दिन निक ने किया कॉन्सर्ट!
हाल ही में, निक जोनस का लंदन में कॉन्सर्ट हुआ। सिंगर का कॉन्सर्ट देखने उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी भी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपनी फैमिली के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्यारा फैमिली मोमेंट शेयर किया है।
बेटी-बीवी संग निक का बर्थडे सेलिब्रेशन
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक जोनस की बाहों में देखा जा सकता है। ध्यान खींचने वाला मोमेंट मालती का अपनी मम्मी-पापा के बीच आकर अटेंशन चुराना है। दोनों अपने बच्चे की ओर प्यार से देख रहे हैं। एक वीडियो में निक जोनस कॉन्सर्ट में गाना गा रहे हैं।
पापा के कॉन्सर्ट में गईं मालती
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने दो और फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिख रही हैं। ढाई साल की मालती ने अपने कान में हेडफोन लगाया हुआ है। इससे साफ है कि वह अपने डैडी का कॉन्सर्ट देखने गईं। एक फोटो में निक जोनस अपनी लाडली को गोदी में लिए दिख रहे हैं।
पति के नाम प्रियंका का रोमांटिक नोट
फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने पति निक पर प्यार लुटाया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सबसे अच्छे पति और पिता को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपने हमारे सारे सपनों को पूरा किया है। हर दिन हम आपसे प्यार करते हैं निक जोनस।"

परिवार और आइडल साथ दिखे तो खुशी से झूमे हार्दिक, वीडियो चर्चा में
उड़ान के दौरान अचानक धुआं, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को वापस उतारना पड़ा
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
भारत की नजर इतिहास पर, न्यूजीलैंड से फाइनल में बड़ी टक्कर
शराब के नशे में युवकों का उत्पात, पुलिस टीम पर किया हमला
ईरान जंग के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल, सऊदी अरब से बढ़ी बातचीत
‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोबाल के परिवार का पोस्ट वायरल, उठे कई सवाल
जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, इस्राइल को देगा हथियार
‘द केरल स्टोरी 2’ पर सियासत गर्म, राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ तेज, अमेरिका ने ईरान के 3000 ठिकानों पर किए हमले