भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं मुंबई
एक्टर प्रियंका चोपड़ा को बीते 23 अगस्त को मुंबई में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस यहां अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने आई थीं। एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था देसी गर्ल का लुक। मजेंटा कलर की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद गर्जियस लग रही थीं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के लुक ने खींचा ध्यान
ट्रेडिशनल लुक को कैरी करते हुए प्रियंका ने साड़ी के साथ स्ट्रेप्स वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। इसके साथ अपने लुक को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने साथ में एक लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस और मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स पहने थे। ये पूरा अटायर उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था। उन्होंने बालों को एक ढीले हाई बन में स्टाइल किया था और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिप्सिटिक और ग्लॉसी लुक के साथ कैरी किया।
फैन पेज ने शेयर किया वीडियो
वहीं फंक्शन से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां मधु चोपड़ा और बाकी गेस्ट नजर आ रहे हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सिद्धार्थ और नीलम की शादी पहले ही हो चुकी है या वे कब शादी करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन शनिवार को एक फैन पेज ने कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा किया जिसमें कैप्शन लिखा है- “सभी को शुभकामनाएं! सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय को पति-पत्नी के रूप में इस नई भूमिका में देखना बहुत प्यारा है। हम आप दोनों के लिए दुनिया की सारी खुशियों की कामना करते हैं! भगवान हमेशा आपका ध्यान रखे!"

यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
‘रोबो डॉग’ विवाद के बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सफाई
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान