Preity Zinta इन दो क्रिकेटरों की हैं मुरीद
नई दिल्ली। पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट को फ्रेंचाइजी से अपने ऑल टाइम फेवरेट क्रिकेटर के रूप में चुना। प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सवाल-जवाब सत्र आयोजित किया, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए।
इस दौरान एक फैन ने सवाल किया- पंजाब किंग्स या किंग्स इलेवन पंजाब में आपके ऑल टाइम फेवरेट क्रिकेटर कौन हैं? इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट। 'डिंपल गर्ल' ने वीरेंद्र सहवाग को खतरनाक करार दिया।
प्रीति जिंटा ने सहवाग की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ की जबकि गिलक्रिस्ट को बेहतरीन और प्रेरणादायी लीडर करार दिया। जिंटा ने अपने जवाब में लिखा, ''वीरेंद्र सहवाग को खतरनाक वीरू और एडम गिलक्रिस्ट। गिली एक लीडर और खिलाड़ी के रूप में काफी प्रेरणादायी थे।''
वीरू-गिली का पंजाब के लिए प्रदर्शन
2014-15 में वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) का प्रतिनिधित्व किया और 30 मैचों में 660 रन बनाए। आईपीएल 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ क्वालीफायर मैच में वीरू ने 122 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2011-13 के बीच एडम गिलक्रिस्ट ने पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और 34 मैचों में 849 रन बनाए। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक शतक और चार अर्धशतक जमाएं। गिलक्रिस्ट की कप्तानी में पंजाब 2011 आईपीएल में पांचवें जबकि 2012 और 2013 में छठे स्थान पर रही।
अभी वो पल नहीं आया
प्रीति जिंटा से इस दौरान एक फैन ने पूछा कि पंजाब टीम के साथ आपका सबसे पसंदीदा पल कौन सा है? बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस पर जवाब दिया कि अभी वो पल नहीं आया है। इससे सीधा संकेत मिला कि प्रीति जिंटा को आईपीएल खिताब जीतने का इंतजार है, जो टीम के साथ उनका सबसे पसंदीदा पल बनेगा।
बहरहाल, बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम मौजूदा सीजन में प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। पंजाब ने अब तक 11 मैचों में केवल चार जीत दर्ज की हैं। पंजाब टीम के लिए मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल है, लेकिन अभी पूरी तरह बंद नहीं हुई है। टीम का प्रमुख लक्ष्य प्लेऑफ में जगह बनाना रहेगा।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा