पीएम मोदी ने जारी किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। सोमवार को हजारों लोगों की भीड़ अयोध्या पहुंची और भक्तिमय माहौल में डूबी रही। इतिहास की इस बड़ी घटना को हर कोई अपनी नजरों से देखना चाहता था। अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को विस्तार से दिखाया गया है।
पीएम द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने लिखा, "अयोध्या में कल हमने जो कुछ भी देखा, वह आगे कई वर्षों तक हमारी स्मृतियों में रहेगा।" पीएम के इस वीडियो में भक्तों की भावनाओं से लेकर कार्यक्रम में शामिल हुई हस्तियों की प्रार्थनाएं और भावुकता को भी प्रदर्शित किया गया है। वीडियो की शुरुआत में ही अयोध्या के भव्य मंदिर पर पुष्पवर्षा दिखाई गई है, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी हाथों में पूजन सामग्री लिए मंदिर के अंदर गर्भगृह में प्रवेश करते दिखे हैं। इस वीडियो में पीएम को रामलला के सामने अनुष्ठान करते देखा जा सकता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान