पीएम मोदी ने जनसेवा और राष्ट्र विकास को ही सर्वोपरि रखा : बिप्लव देव
चंडीगढ़ । त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद बिप्लव देव ने राई विधानसभा के गांव नांगल खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका तय करनी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी गाड़ी से आम जनमानस को जनकल्याण की गारंटी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ऐसी पहली सरकार है जो घर-घर जाकर लोगों की मांगों को पूर्ण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।
देब ने कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी को गांव-गांव और नगर-नगर का दौरा करते हुए 52 दिनों से अधिक समय व्यतीत हो चुका है। अब लोगों को गारंटी की गाड़ी की प्रतीक्षा रहने लगी है, जिससे उनकी समस्याओं का निदान मौके पर ही मिलता है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रयासों को मजबूती देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देब ने कहा कि प्रदेश सरकार की व्यवस्था और जागरूक कार्यक्रम सराहनीय हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 25 जनवरी को यात्रा के समापन अवसर तक उन लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा जो किसी कारणवण छूट गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन को योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि यह कोई स्वाभाविक प्रक्रिया नहीं है, अपितु यह व्यवस्था प्रधानमंत्री ने बनाई है, जिससे लोगों को अपने काम के लिए सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसेवा और राष्ट्र के विकास को ही सर्वोपरि रखा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि अपनी मां के देहांत पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र के विकास को समर्पित किया। हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं। बिप्लब ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सबको मोदी के मार्ग पर चलने का प्रयास करते हुए राष्ट्र को विकसित बनाने में पूर्ण योगदान देना चाहिए।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल