मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता
मलावी के उपराष्ट्रपति और नौ अन्य लोगों को लेकर जा रहा सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। विमान की तलाश जारी है। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा के कार्यालय ने बताया, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और अन्य लोगों को लेकर विमान ने राजधानी लिलोंग्वे से स्थानीय समय अनुसार सुबह 09:17 बजे उड़ान भरी थी।विमान को लगभग 45 मिनट बाद 370 किलोमीटर दूर म्जुजू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन विमान के रडार से गायब होने के बाद से विमानन अधिकारियों का अब तक विमान से संपर्क नहीं हो सका है। चकवेरा ने तलाशी अभियान का आदेश दिया है तथा बहामास की अपनी यात्रा रद कर दी है।राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि मलावी के उपराष्ट्रपति और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। विमान के रडार से गायब हो जाने के बाद से उससे संपर्क करने के सभी प्रयास अब तक विफल रहे हैं। हालांकि राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय और स्थानीय अधिकारियों को विमान के ठिकाने का पता लगाने के लिए तत्काल खोज अभियान चलाने का आदेश दिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान