पेट्रोल पंप पर बम विस्फोट, 28 लोग मारे गए और 37 घायल
सूडान। 15 अप्रैल 2023 को सूडान में सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। सूडान में इस युद्ध के कारण हजारों लोग मारे गए हैं, लाखों लोग बेघर हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोग अभी भी मुश्किल हालात में रह रहे हैं। सूडान में जारी हिंसा के कारण देश में खाद्यान्न संकट भी काफी गंभीर हो गया है और करोड़ों लोग गंभीर खाद्यान्न संकट का सामना कर रहे हैं। अब भी सूडान में अलग-अलग जगहों पर हमलों के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को सूडान में सामने आया, जब देश की राजधानी खार्तूम में एक पेट्रोल पंप पर बम धमाका हुआ। यह बम धमाका खार्तूम में मायो इलाके के पास न्यू मार्केट 6 में स्थित पेट्रोल पंप पर हुआ।
28 लोगों की मौत
सूडान के खार्तूम में एक पेट्रोल स्टेशन पर हुए बम धमाके में 28 लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय स्वयंसेवी समूह ने इसकी जानकारी दी।
37 लोग घायल
इस बम धमाके में 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से 29 लोग बम विस्फोट के कारण पेट्रोल पंप पर लगी आग में झुलस गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बम विस्फोट किसने किया? अभी तक खुलासा नहीं
सूडान की राजधानी खार्तूम में पेट्रोल स्टेशन पर बम विस्फोट किसने किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आरएसएफ ने खार्तूम के बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया है और सेना राजधानी पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है।

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम