सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे के मनोनयन के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा होते ही विभिन्न स्तरों पर नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि पवन दुबे अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और मीडिया प्रबंधन की कुशलता से पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका मनोनयन संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करने में सहायक सिद्ध होगा। पवन दुबे ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह तथा आशीष सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी