मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया से मरीजों को तत्काल मिल रही है सहायता
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन नंबर +91-9343992744 का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन प्रत्येक समय मरीज के स्वास्थ्य संबंधित परेशानी के समाधान हेतु उपलब्ध है। विकासखंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय से संबंधित मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य संबंधी लाभ उपलब्ध कराया जाना स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का उद्देश्य है। इस योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के अंतर्गत ही नहीं बल्कि मरीज-हितग्राहियों को जिले के बाहर रायपुर अन्य नजदीकी जिले अंबिकापुर, रायगढ़ तथा अन्य राज्य जैसे रांची में भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत फरवरी 2024 से अगस्त माह तक 1 हजार 23 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।
विदित हो कि सर्वप्रथम आवेदक अपना आवेदन बगिया कैंप कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं। आवेदन प्रस्तुत होने के पश्चात 5 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाती है। दूरभाष द्वारा संपर्क कर संपूर्ण जानकारी ली जाती है और स्वास्थ्य संबंधित निराकरण हेतु अन्य संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी से संपर्क किया जाता है। संपर्क करने के बाद निराकरण करने हेतु मरीज से पुनः फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान किया जाता है।

मोदी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर सवाल, CRPF के अफसरों पर गंभीर आरोप
रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट, भारत बोला- फैसला देशहित में होगा
₹6361 करोड़ की सैलरी! सुंदर पिचाई की कमाई ने सबको चौंकाया
कोर्ट से राहत: सौरभ शर्मा समेत साथियों के जेल से बाहर आने की राह आसान
योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
सबूतों की कमी पड़ी भारी, हाई कोर्ट ने हत्या के तीन आरोपियों को किया बरी
फाइनल मुकाबला: भारत की रन मशीन बनाम न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी
फाइनल से पहले सैंटनर का बयान: क्या भारत को मानसिक दबाव में लाने की कोशिश?