एमपी हाउसिंग बोर्ड में संविदा भर्ती का रास्ता साफ
भोपाल । मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड में कार्यभार की अधिकता को देखते हुए प्रमुख पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। बोर्ड में वरिष्ठ अधिकारियों के रिक्त पदों पर 107 संविदा और आउटसोर्स अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में बोर्ड के कमिश्नर ने मुख्य अंकेक्षण अधिकारी और लेखा अधिकारी को वित्तीय भार की गणना कर संचालक मंडल के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नियुक्त होने वाले अधिकारियों को 9300-34800+3200 से लेकर 15600-39100+6600 के वेतनमान में रखा जाएगा। भर्ती के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट, कनिष्ठ अंकेक्षण अधिकारी, सहायक विधि अधिकारी और सहायक सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी के पदों की संख्या में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अलावा वास्तुविद, उपयंत्री विद्युत और उपयंत्री यांत्रिक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड में कार्यभार अधिक होने और अधिकारियों की कमी के कारण यह भर्ती आवश्यक है। नियुक्त किए जाने वाले अधिकारियों को न केवल बोर्ड मुख्यालय में, बल्कि वृत्त और संभाग मुख्यालयों पर भी तैनात किया जाएगा।

बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट
वायरल वीडियो के बाद धनुष के सियासत में आने की चर्चा, फैंस बोले- अब आपकी बारी
पंकज त्रिपाठी के फैंस को इंतजार, 'ओह माय डॉग' की रिलीज टलने पर निर्देशक का बयान
'हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी', जीतू पटवारी के बयान ने मचाई राजनीतिक हलचल
मूंग खरीदी पर सियासी घमासान तेज, केंद्र के फैसले पर एमपी सरकार ने उठाए सवाल
JDA की कार्रवाई के बीच पहुंचे विधायक, अवैध कब्जे हटाने को लेकर जमकर विवाद
विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC की टिप्पणी, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन अधिकार है’