सोशल मीडिया पर परिणीति का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल
परिणीति चोपड़ा आखिरी बार 2024 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। अक्तूबर 2025 में अपने बेटे नीर के माता-पिता बने इस जोड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों से लोगों का दिल जीत लिया है।
परिणीति ने शेयर किया राघव का वीडियो
राघव चड्ढा ने संसद में पैटरनिटी लीव का मुद्दा उठाया। जिसको लेकर परिणीति ने पति राघव की जमकर तारीफ की है। इस दौरान राघव ने कहा कि एक पिता को अपने नवजात बच्चे की देखभाल और नौकरी के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देखभाल मां-बाप दोनों की बराबर जिम्मेदारी है।'
परिणीति का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर राघव के इस वीडियो को शेयर किया और एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे पति, आज आपको संसद में सिर्फ सांसद के रूप में नहीं, बल्कि हमारे बच्चे के पिता के रूप में बोलते देखना बहुत खास पल था। आपने ठीक उसी पिता की बात की जिसे मैं रोज देखती हूं।'
परिणीति ने पैटरनिटी लीव पर दिया जोर
परिणीति चोपड़ा ने आगे लिखा, 'हमने इस बारे में कई बार बात की है कि हमारे बच्चे को दोनों माता-पिता का पूरा हक मिलना चाहिए। पैटरनिटी लीव सिर्फ एक नीति नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चे को पालने का तरीका है। बच्चा पैदा होने पर सिर्फ मां नहीं, पिता भी जन्म लेता है।'
बच्चे पालना दोनों की जिम्मेदारी
परिणीति ने आगे लिखा, 'बहुत सी माताएं अकेले यह जिंम्मेदारी निभाती हैं, बिना किसी सहयोग के। आज आपने संसद में उनकी इसकी आवाज उठाई। अगर इससे कुछ माताओं और पिताओं को थोड़ा भी सहारा मिले, तो यह हमारी बड़ी जीत होगी। एक अच्छे पिता और अच्छे नेता होने के लिए धन्यवाद। मुझे तुम पर हमेशा गर्व है।'

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश