बम को लेकर यात्री की टिप्पणी से कोलकाता हवाई अड्डे पर दहशत
कोलकाता हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक यात्री द्वारा की गई बम को लेकर टिप्पणी से दहशत फैल गई। इसका असर पुणे जाने वाले विमान के संचालन पर भी दिखाई दिया। हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि चेक इन के दौरान यात्री द्वारा की गई बम को लेकर टिप्पणी के कारण हुई अव्यवस्थाओं के चलते पुणे जाने वाली उड़ान में कुछ घंटों की देरी हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे उस दौरान हुई जब एक निजी एयरलाइन की कोलकाता से पुणे होते हुए भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान के लिए 'चेक-इन' प्रक्रिया चल रही थी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने बताया कि चेक-इन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षाकर्मी एक यात्री के बैग की जांच कर रहा था, तो इस बात से नाखुश हुए यात्री ने एतराज जताते हुए कहा था, ''क्या इसमें कोई बम है?'' इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सभी यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली और विमान को भी खाली करा दिया क्योंकि कुछ यात्री पहले ही विमान में चढ़ चुके थे। उन्होंने बताया कि विमान ने अंततः शाम 5.30 बजे अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

शीत्सांग की नई पहल, विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ता कदम
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही पंडवानी गायिका तीजन बाई पर सतर्क निगरानी
राजनीतिक टकराव तेज़: अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना, सुधार की उम्मीद डबल इंजन से
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति ने 5वीं शादी रचा हड़कंप
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला, इंदौर में महिला से पैसे ऐंठे गए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत, ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा
ईरानी नाविकों की भारत से सुरक्षित वापसी, अमेरिका के बीच तनाव के दौरान दी थी पनाह