ओम बिरला फिर बने लोकसभा स्पीकर
लोकसभा की कार्यवाही आज भी जारी है। ओम बिरला फिर लोकसभा स्पीकर बन गए हैं। उन्हें ध्वनि मत से लोकसभा स्पीकर चुन लिया गया है। पीएम मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था। पीएम मोदी और राहुल गांधी ओम बिरला को उनके आसन तक लेकर गए। ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष बन गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से विपक्षी दलों के साथ सहमति बनाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। एनडीए की ओर से ओम बिरला तो विपक्ष की ओर से के. सुरेश उम्मीदवार थे। राहुल गांधी ने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि विपक्ष को बोलने का मौका देकर, हमें भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका देकर, आप भारत के संविधान की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाएंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दोबारा स्पीकर बनने पर ओम बिरला को बधाई दी। राहुल ने कहा कि मैं आपको पूरे विपक्ष और आईएनडीआईए गठबंधन की ओर से बधाई देना चाहता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में जो काम नहीं हुए, वे आपकी अध्यक्षता में इस सदन ने संभव किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर आसीन हो रहे हैं। मैं आपको और पूरे सदन को बधाई देता हूं।

शीत्सांग की नई पहल, विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ता कदम
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही पंडवानी गायिका तीजन बाई पर सतर्क निगरानी
राजनीतिक टकराव तेज़: अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना, सुधार की उम्मीद डबल इंजन से
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति ने 5वीं शादी रचा हड़कंप
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला, इंदौर में महिला से पैसे ऐंठे गए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत, ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा
ईरानी नाविकों की भारत से सुरक्षित वापसी, अमेरिका के बीच तनाव के दौरान दी थी पनाह
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, विनोद तिवारी को विवादित बयान पर पकड़ा
दर्दनाक हादसा टला, लिफ्ट में फंसे बच्चे के हाथ को लोगों ने बचाया