अब गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया
अहमदाबाद | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात दौरे से लौटने के बाद अब गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है| गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक में राहुल गांधी गुजरात कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर वरिष्ठ नेताओं की राय लेंगे| बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने गुजरात का दौरा किया था| इस दौरान वह पहले से भी ज्यादा आक्रामक नजर आए| उनकी आक्रामकता सत्ता पक्ष के लोगों के खिलाफ नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के लोगों के खिलाफ थी| उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो समूह हैं, जिनमें से आधे लोग भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं| राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे शिकायत की थी कि पार्टी में वरिष्ठ नेता मनमानी कर रहे हैं और कोई उनकी सुनने वाला नहीं है| भरत सिंह सोलंकी, अमित चावड़ा, सिद्धार्थ पटेल, जगदीश ठाकोर और मधुसूदन मिस्त्री समेत प्रमुख नेता अपना अपना गुट बनाकर अलग बैठे हैं| गुजरात से लौटने के बाद अब राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है| माना जा रहा है कि यह गुजरात कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए बुलाया गया है|

रफ्तार के सौदागर की रफ्तार पर ब्रेक, दो साल में सिर्फ 6 IPL मैच
इजराइल का बड़ा आरोप, ईरान के टॉप अधिकारी पर हमला
घर में रखा कीमती सामान छोड़ा, चोर उठा ले गया सिर्फ सिलेंडर
मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबलों का डेरा, सामने आई पहली तस्वीरें
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू की बाड़ेबंदी की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य से आई LPG खेप से मिलेगी राहत
कीमती धातुओं में तेजी, निवेशकों की नजर फेड के फैसलों पर
घरेलू बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, वहीं रुपये में 14 पैसे की गिरावट
टीम से बाहर होने पर भड़के खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम पर लगाए गंभीर आरोप