अब 750 निजी कॉलेजों की होगी जांच
भोपाल: ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी (जेयू) से संबद्ध शिवशक्ति कॉलेज झुंडपुरा, में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद अब 750 निजी कॉलेजों पर भी जांच की तलवार लटक गई है। उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अनुपम राजन ने प्रदेशभर के 750 निजी कॉलेजों की जांच के निर्देश दिए हैं। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के 373 कॉलेज शामिल हैं। एसीएस ने सभी जिलों के कलेक्टरों को दो सप्ताह में राजस्व टीम से कॉलेजों का भौतिक सत्यापन कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इस जांच से उन कॉलेजों का भंडाफोड़ होगा जो सिर्फ कागजों पर मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी नर्सिंग की तरह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।
मौके पर बिल्डिंग नहीं, फिर भी चल रहा था कॉलेज
बता दें कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने मुरैना के झुंडपुरा में फर्जी शिवशक्ति कॉलेज के संचालन के मामले में 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसमें जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, राजस्थान के बांसवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएस ठाकुर सहित 17 प्रोफेसर थे। मौके पर शिवशक्ति कॉलेज का कोई अस्तित्व नहीं था। इसके बावजूद प्रोफेसर फर्जी कॉलेज का निरीक्षण कर इसे हर साल संबद्धता दी जा रही थी। एसीएस ने जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. अरुण सिंह चौहान से झुंडपुरा कॉलेज से जुड़ी जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में दो पूर्व कुलपति और 17 प्रोफेसरों के खिलाफ दर्ज मामलों की असल सच्चाई क्या है?

कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
भरत तिवारी मामले में बढ़ा विवाद, परिवार ने प्रशांत किशोर की भूमिका पर उठाए सवाल
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
तेज बहाव के आगे नहीं टिक सकी कार, सारंगढ़ में दंपती लापता; तलाश अभियान जारी
दहशत फैलाने निकला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीर-धनुष के साथ पकड़ा गया
'रामायण' के बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर सस्पेंस, 'धूम 4' पर दिया बड़ा अपडेट
भोपाल की इलेक्ट्रिक बस सेवा में देरी, अब इस दिन से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें