उत्तर कोरिया ने रूस से नजदीकियां बढ़ाईं
प्योंगयांग। अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने रुस से नजदीकियां बढ़ाने की बात कही है। रविवार को उत्तर कोरिया ने कहा कि रुस के साथ वह रणनीतिक और सामरिक सहयोग मजबूत करने के लिए कदम आगे बढ़ा रहा है। वह एक ‘नयी बहु-ध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था’ स्थापित करने के लिए रूस के साथ संबंध स्थापित करने पर सहमत हो गया है।
जानकारी अनुसार उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोइ सोन हुई ने पिछले सप्ताह मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव से मुलाकात की थी। इनके साथ ही बैठकों का हवाला देते हुए उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पुतिन ने प्योंगयांग की यात्रा करने की इच्छा जाहिर की और कहा है कि वह जल्द ही उत्तर कोरिया आ सकते हैं। उत्तर कोरिया, रूस के साथ बेहतर संबंध के साथ और मजबूत करने पर काम कर रहा है। यह बात नेता किम जोंग उन की पुतिन के साथ एक शिखर वार्ता में सितंबर में रूस की यात्रा से भी स्पष्ट हुई है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने एक अन्य बयान में देश के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को लेकर आपात बैठक बुलाए जाने के मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निंदा की है।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत