अप्रैल में नियुक्तियों की संख्या में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी
नई दिल्ली । पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले अप्रैल में नियुक्तियों की संख्या में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह रोजगार के अवसरों में सुधार का संकेत है। एक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में मुख्य रूप से उत्पादन और मैन्यूफैक्चरिंग, स्वास्थ्य सेवा, रसायन और उर्वरक,इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण और खुदरा सहित अन्य क्षेत्रों में ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखा गया।वहीं रिटेल, आटोमोटिव, रियल एस्टेट, आइटी और तेल, गैस, बिजली उद्योगों ने कम लोगों को नौकरी पर रखा। वहीं कृषि आधारित उद्योग, शिपिंग समुद्री, एफएमसीजी, प्रिंटिंग, पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में नियुक्तियों में गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले स्टार्टअप की संख्या में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और स्टार्टअप ने भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। इन नई कंपनियों द्वारा नियुक्तियों की कुल संख्या में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बैतूल में दिल दहला देने वाली वारदात, माता-पिता और भाई की हत्या
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके
टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद