पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने की मासूम की हत्या
शहर से लगे पल्लीनाका में बुधवार की सुबह एक नौ वर्षीय बच्चे का शव पाया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंच गई। वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या से जोड़ रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम उसरीबेड़ा निवासी वेद वर्मा अपने घर के बाहर बैठा हुआ था कि तभी घर के पास रहने वाले नितेश कुशवाहा 19 वर्ष ने बच्चे वेद को घूमकर आने की बात कहते हुए अपने साथ जगदलपुर ले आया।
जहां जगदलपुर में खाने पीने के बाद नितेश अपने दोस्त हंसराज के साथ बच्चे वेद को पल्ली के जंगल ले गया। जहां उसके गले को घोंटने के साथ ही गले को रेतकर उसकी हत्या कर दी। रात तक जब बच्चा घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जहां परिजनों ने जब आरोपी को पकड़ा तो बताया कि तीन साल पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी। शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया। वहीं आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस का सख्त रुख, क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आई चित्रांगदा
राजपाल यादव बोले, ‘हम सब एक परिवार की तरह काम करते हैं’
मंत्री वर्मा के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट
TMC की सरकार बरकरार, बीजेपी बंगाल में परिवर्तन का बिगुल फूंकेगी
तीव्र बर्फबारी के कारण प्रभावित हुए पर्यटन स्थल
रफ्तार के सौदागर की रफ्तार पर ब्रेक, दो साल में सिर्फ 6 IPL मैच
सचिन पायलट भी हुए शामिल, विधानसभा घेराव की तैयारी तेज
इजराइल का बड़ा आरोप, ईरान के टॉप अधिकारी पर हमला
घर में रखा कीमती सामान छोड़ा, चोर उठा ले गया सिर्फ सिलेंडर