नजारा टेक्नोलॉजिज जुटाएगी 250 करोड़
मुंबई । गेमिंग व स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म नजारा टेक्नोलॉजिज ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयर के तरजीही आवंटन के जरिये 250 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। यह रकम नए व मौजूदा शेयरधारकों जैसे जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत की एनकेस्क्वैयर्ड एंड कामत एसोसिएट्स, प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट और आईसीआईसीआई प्रूडेशियल एमएफ से जुटाई जाएगी। रकम जुटाने का कार्यक्रम कंपनी की 750 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का हिस्सा है, जिसकी घोषणा वित्त वर्ष 24 में की गई थी। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि सेबी के नियमन 2018 के तहत ये इक्विटी शेयर ट्रेडिंग की मंजूरी की तारीख से छह महीने के लिए लॉक हो जाएंगे। नई रकम का उपयोग फंडिंग की जरूरतें पूरी करने और कंपनी की वृद्धि के मकसद मे होगा, जिसमें रणनीतिक अधिग्रहण और सामान्य कंपनी कामकाज शामिल है। कंपनी के संस्थापक व सीईओ नीतीश मित्रसेन का कहना है कि हमारा एकीकृत नकदी भंडार अब 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है, ऐसे में नजारा विशेष तौर पर खुद के दम पर आगे बढ़ने व रणनीतिक अधिग्रहण के लिए बेहतर स्थिति में है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई