नयनतारा ने पति विग्नेश और दोनों बच्चों के साथ मनाया तमिल नव वर्ष
इस साल तमिल नव वर्ष 14 अप्रैल को मनाया गया। इसी खुशी के मौके पर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल चुकीं नयनतारा ने यह नव वर्ष परिवार के साथ मनाया। नयनतारा ने पति विग्नेश शिवन और अपने दोनों बेटों के साथ चैन्नई के घर पर नव वर्ष मनाया। उनके एक बेटे का नाम उयिर रुद्रोनील एन शिवन है और दूसरे बेटे का नाम उलग दैविक एन शिवन है। पूरा परिवार सफेद रंग के कपड़ों में चमचमाता नजर आया।तमिलनाडु में नया साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा है। नयनतारा के साथ ही उनके पति विग्नेश शिवन ने भी फैंस को तमिल नव वर्ष की बधाई दी है। नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार की कुछ लाजवाब तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में नयनतारा और विग्रेश ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं, जबकि बच्चों ने हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। उनकी यह तस्वीरें उनके चैनन्नई घर की हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर उनकी तस्वारों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। नयनतारा ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है, जबकि विग्नेश शिवन शर्ट और धोती में बेटों के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। इन शानदार तस्वीरों को शेयर करते हुए नयनतारा ने लिखा, ''हैप्पी विशु और हैप्पी तमिल न्यू ईयर। भगवान आप सभी को ढेर सारा प्यार और खुशियां दें।''नयनतारा ने हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्म की भाषाओं में काम किया है। इसी सूची में एक और फिल्म शामिल होने जा रही है। अब नयनतारा मलयालम फिल्म 'डियर स्टूडेंट्स' में नजर आएंगी।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई