नौसेना और वायुसेना ने संभाली कमान, कोयला खदान बचाव कार्य तेज
उमरंगसो। असम के पास दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे आठ श्रमिकों को बचाने की कवायद तेज कर दी गई है। राज्य और केंद्र की कई एजेंसियों ने गुरुवार को चौथे दिन भी श्रमिकों को खोजने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। रात भर खदान से पानी निकाला गया।
अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया
इसके बाद सुबह से सेना और अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। इसके साथ ही रिमोट से चलने वाले वाहन (आरओवी) को खदान के अंदर भेजा गया। इसके साथ ही पानी को तेजी से निकालने के लिए कोल इंडिया ने महाराष्ट्र से उच्च क्षमता का पंप मंगाया है। असम के खान एवं खनिज मंत्री कौशिक राय ने कहा कि सेना और नौसेना की टीमें फंसे हुए खनिकों को बचाने के लिए काम कर रही हैं।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नौसेना और पुलिस की टीम श्रमिकों को तलाश रही
दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो के तीन किलो क्षेत्र में कोयला खदान में सोमवार को 300 फीट गहरी खदान में अचानक पानी भर गया था। इस खदान में नौ श्रमिक फंस गए थे। इसके बाद भारतीय सेना और स्थानीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने त्वरित और प्रभावी तरीके से बचाव अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार सेना, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नौसेना और पुलिस की टीम श्रमिकों को तलाश रही है।
85 फुट नीचे से एक श्रमिक का शव बरामद किया
बुधवार को खदान में 85 फुट नीचे से एक श्रमिक का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान नेपाल के उदयपुर जिले के गंगा बहादुर श्रेष्ठो के रूप में हुई। अन्य आठ श्रमिकों की तलाश के लिए गुरुवार सुबह भी एजेंसियों ने अभियान शुरू किया। असम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खदान के अंदर भेजे गए आरओवी को कुछ भी पता नहीं चला है। बेहद मुश्किल भरी स्थिति के बीच यह फंसे हुए श्रमिकों की तलाश कर रहा है। खदान के अंदर का पानी पूरी तरह से काला हो गया है और कुछ भी ढूंढने में दिक्कत हो रही है।
विपक्ष ने असम सरकार की आलोचना की
इस घटना को लेकर विपक्ष ने असम सरकार की आलोचना की और कहा कि यह घटना प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण हुई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए न्यायिक जांच की मांग की। कांग्रेस ने शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देने की घोषणा की है।

कृति सेनन संग मस्ती करती दिखीं धोनी की बेटी जीवा, लॉर्ड्स से सामने आईं प्यारी फोटो
देवंगना कलीता को SC से नहीं मिली राहत, जानिए दस्तावेजों की जांच पर क्यों लगी रोक
संसद हंगामे के बीच शशि थरूर का बड़ा आरोप, बोले- लोकतांत्रिक विरोध को दबाया जा रहा है
रोहित शर्मा से इशारों में क्या कह रहे थे विराट कोहली? कैमरे में कैद हुआ सीक्रेट मोमेंट
प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद क्या बदले हालात? सौरभ दास के बयान से बढ़ी चर्चा
डिंडोरी में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने फरसे से की पिता की हत्या
भारत-मोल्दोवा रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर दुनिया की नजर
युवराज सिंह बोले- रोहित-विराट के रोल पर फैसला जरूरी, यशस्वी को लेकर भी दिया बड़ा संकेत
त्रिपुरा के पुलिस प्रमुख अनुराग धनखड़ का निधन, आत्महत्या की खबर से प्रशासन में हलचल
मतभेदों के बीच पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या एक मंच पर दिखेंगे चन्नी और बघेल?