नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होने आज राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपना इस्तीफा पत्र उन्हें सौंपा। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।सूत्रों के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है। बता दें कि चुनाव नतीजों में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है।

IAS के फार्महाउस पर जुआ खेलते पकड़े गए 18 लोग, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फारूक अब्दुल्ला पर हमला: उमर ने साझा की सुरक्षा की जानकारी
लोगों के लिए चुनौती – अत्यधिक गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल
CM के दौरे से पहले जीतू पटवारी का पत्र, पांच मुद्दों पर मांगा जवाब
परमाणु हमले के बाद रेडिएशन से बचाव के लिए क्या है मेडिकल उपाय?
क्रिकेट में फिर फिक्सिंग का साया, ICC ने दो और लोगों पर कसा शिकंजा