आईपीएल के 16वें सीजन का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। हैरदारबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। MI ने 14 रन से मुकाबला जीत लिया। अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार को कैच आउट कराकर अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट लिया।

कैमरून ग्रीन ने 19वें ओवर में 4 रन दिए। उन्होंने 64 रन की नॉटआउट पारी खेली। टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.4 ओवर में 178 रन बना सकी।

मुंबई इंडियंस की पारी

MI को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित ने 18 गेंदों पर 28 रन बनाए। टी नटराजन ने उनका विकेट लिया। 12वें ओवर में बॉलिंग करने एडन मार्करम आए। ओवर की पहली गेंद पर इशान कैच आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के और तीन चौके जड़ दिए। सूर्यकुमार यादव ने 3 गेंदों पर 7 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन के बीच अच्छी साझेदारी हुई। 18वें ओवर ग्रीन ने अपना अर्धशतक किया। उन्होंने 40 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

SRH की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने हैरी ब्रुक और मयंक अग्रवाल आए। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ब्रुक कैच आउट हो गए। उन्होंने सात गेंदों पर 9 रन की पारी खेली। इसके बाद राहुल त्रिपाठी भी कुछ कमाल नहीं कर सके। वो पांच गेंद पर सात रन बनाकर चलते बने। एडन मार्करम ने 22 रन की पारी खेली। 14वें ओवर में बॉलिंग करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर हेनरिक क्लासेन कैट आउट हो गए। उन्होंने 36 रन बनाएं।

मुंबई की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, निहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ

हैदराबाद की प्लेइंग 11

हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मारक्रम, हेनरिक क्‍लासेन, अभ‍िषेक शर्मा, माको यानसन, मयंक मारकंडे, भुवेनश्‍वर कुमार, टी नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर