चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी IPL2022 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई पहुंच गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में धोनी का यह आखिरी ऑक्शन हो सकता है। ऐसे में इसे वह गंभीरता से ले रहे हैं। मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। धोनी के अचानक वहां पहुंचने से कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो चुकी है। धोनी चेन्नई आ गए हैं। वो ऑक्शन पर चर्चा करेंगे। उनके ऑक्शन में मौजूद रहने की संभावना है, मगर इस पर धोनी ही आखिरी फैसला लेंगे। धोनी के IPL 2022 में अपना आखिरी सीजन खेलने की उम्मीद है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पिछले साल यूएई में हुए IPLके दौरान उन्होंने कहा था, कि उनकी इच्छा है कि अपना आखिरी होम ग्राउंड पर खेले। पर कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है। मेगा ऑक्‍शन से पहले एमएस धोनी के वेतन में बड़ी कटौती हुई थी। चेन्नई ने उन्हें 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में पहली पसंद के रूप में रिटेन किया था। धोनी और जडेजा के अलावा CSK ने मोईन अली को 8 करोड़ रुपये और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।