एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें
भोपाल : मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) एवं स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स (एस.डी.ई.आर.एफ.) के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभागों एवं सब स्टेशन कार्मिकों के लिए "सी.पी.आर. एवं अन्य जीवन रक्षक तकनीकों" पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला एम.पी. ट्रांसको के 400 के.वी. सब स्टेशन, इंदौर परिसर में आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता नीलम खन्ना कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभाग इंदौर, 400 के.वी. सब स्टेशन संभाग इंदौर, परीक्षण एवं स्काडा संभाग इंदौर के लगभग 60 नियमित, संविदा, बाह्य सेवा प्रदाता एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में सी.पी.आर. प्रशिक्षण के लिये मानव पुतले एवं वीडियो की सहायता से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक प्रतिभागी विशेषज्ञों की निगरानी में मानव पुतले पर सी.पी.आर. तकनीक का अभ्यास करें। साथ ही, शॉक लगने, श्वाँस नली में किसी वस्तु के फँसने, चोट लगने आदि आपात परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई।

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले विवाद, सुभेंदु ने जताई चिंता
महिला मतदाताओं का असर, बंगाल की राजनीति में नया समीकरण
SRK विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व ACP का बड़ा दावा
आपातकाल को लेकर दुबे का हमला, अभिनेत्री स्नेहलता की कैद पर उठे मुद्दे
कनाडा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: खालिस्तानी तत्वों से सुरक्षा को खतरा
लग्ज़री लाइफस्टाइल या अफवाह? बिसलेरी से नहाने वाले स्टार का नाम जानने को बेताब फैंस
Result Day से पहले TMC अलर्ट, ममता ने एजेंटों को दिए सख्त निर्देश
मंडप में देरी पर कपल का रिएक्शन—फैंस को आई हंसी
रोल कट विवाद ने पकड़ा तूल, ‘भूत बंगला’ की टीम ने दी सफाई