पाकिस्तान में टैक्स चोरी करने वालों की मोबाइल सिम होगी ब्लॉक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार वहां के लोगों की हरकतों से इतनी परेशान हो गई है कि अब उनके खिलाफ एक बड़ा एक्शन लेने जा रही है। जी हां, पाकिस्तान में अधिकारियों ने टैक्स चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसके तहत पांच लाख से अधिक कर टैक्स बकायादारों के मोबाइल फोन सिम कार्ड ब्लॉक करने का फैसला लिया है। फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) ने एक इनकम टैक्स जनरल ऑर्डर (आईटीजीओ) में कहा कि 2023 में टैक्स रिटर्न जमा नहीं करने वाले 506,671 लोगों के मोबाइल सिम ब्लॉक कर दिए जाएंगे। ऐसे करने से पाकिस्तानी टैक्स चोरों में हाहाकार मच सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआर ने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) और सभी दूरसंचार प्रदाताओं को ऐसे लोगों के सिम को ब्लॉक करने के लिए 2024 के आयकर सामान्य आदेश (आईटीजीओ) संख्या 01 को तुरंत लागू करने और 15 मई तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया गया है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि एफबीआर ने 2.4 मिलियन (24 लाख) संभावित करदाताओं की पहचान की है, जिन्होंने टैक्स चोरी की है। ऐसे लोगों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।
एफबीआर ने मानदंड के आधार पर सिम कार्ड ब्लॉक करने के लिए 24 लाख लोगों में से करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों का चयन किया है। ये ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पिछले तीन सालों में से एक में टैक्सेबल इनकम घोषित की होगी और ऐसे लोगों ने टैक्स साल 2023 के लिए अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है। एफबीआर को 1 मार्च 2024 तक 4.2 मिलियन करदाता प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 3.8 मिलियन रिटर्न प्राप्त हुए थे।
बता दें कि ऐसे लोगों के सिम कार्ड तब तक ब्लॉक रहेंगे, जब तक एफबीआर या अंतर्देशीय राजस्व आयुक्त द्वारा उस व्यक्ति पर अधिकार बहाल नहीं किया जाता। पाकिस्तान में सिम कार्ड ब्लॉक होने से हाहाकार मच जाएगा, क्योंकि इससे लाखों लोग परेशान हो जाएंगे। आज के समय में मोबाइल के बिना रहना आसान नहीं, ऐसे में अगर सिम कार्ड ब्लॉक हो जाता है तो बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने वाले लोग काफी परेशान हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में