विधायक राजेश मूणत ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने सोमवार को गुढ़ियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मिथिलेश चौधरी ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अखिलेश तिवारी अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन निशांत कार्यपालन अभियंता मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन हितेंद्र यादव जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 वार्ड पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमर हॉस्पिटल गुढ़ियारी के समस्त चिकित्सकों उपस्थित थे। निरिक्षण के दौरान विधायक राजेश मूणत ने अफसरों से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु परिसर के खुले मार्ग को कवर करने हेतु स्टील के स्ट्रक्चर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शेड बनने से मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मियों एवं बारिश दोनों मौसम में लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने शीघ्र ही जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। मूणत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी के संबंध में उच्च स्तर पर आवश्यक चर्चा पर बल दिया। इसके साथ उन्होंने परिसर में संचालित लैब में जांच हेतु आने वाले के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हेतु उन्होंने करने की बात कही।
स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट ने स्टोर की जगह की कमी से अवगत कराया। मूणत ने इसे संजीदगी से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विधायक राजेश मूणत ने 30 जुलाई तक परिसर में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों परिजनों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण सहित सभी कार्यों का पूर्ण करने और सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था भी शीघ्र करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया ।

महाराष्ट्र सरकार के विरोध के बावजूद नाबालिग के पिता को मिली जमानत
नशे में लापरवाही बनी जानलेवा: असलहा लहराने से युवती की गोली लगने से मौत
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर किचेन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना
अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, वैज्ञानिकों ने निकाली स्मार्ट तकनीक
Bhopal और Indore में प्रॉपर्टी रेट चढ़े, मेट्रोपॉलिटन एरिया तय होने का इंतजार
Bhopal के 100 से ज्यादा घरों में गंदा पानी, नलों से कीड़े निकलने से लोग परेशान
राज्य में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा