बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कल महा रैली
बिलासपुर. बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर अत्याचार, मारपीट, हत्या एवं बलात्कार के विरोध में 3 दिसंबर को हिन्दू जागरण मंच के द्वारा महा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न हिन्दू संगठनों की मातायें और बहने भी होंगी। सोमवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक शैलेश सिंह बिसेन,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ दुबे, महिला समन्वय प्रांत संयोजिका रश्मि द्विवेदी और प्रांत प्रचारक प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के जितेंद्र चौबे ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री स्कूल ग्राउंड, शनिचरी बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में हिन्दू भाई बहन दिन के 1 बजे से एकत्र होना शुरू हो जायेंगे और कुछ संबोधन के पश्चात् समय 2.30 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से गोल बाजार, सदर बाजार हो कर कलेक्टर ऑफिस तक रैली जायेगी और कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया जायेगा। इसका उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे हिन्दूओं पर अत्याचार और वहाँ की सरकार का मौन रहना जिससे वहाँ के सभी हिन्दू भाईयों को सुरक्षित रहने हेतु यह महा रैली का आयोजन किया गया है।

‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी