समुद्री दुनिया अब इंदौर में, अंडरवॉटर एक्वेरियम का निर्माण जारी
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में प्रदेश का पहला अंडरवाॅटर फिश एक्ववेरियम का काम शुरू हो चुका है। यह करीब डेढ़ एकड़ में बनेगा। इसके लिए प्राणी संग्रहालय में पांच फीट गहराई में खुदाई भी हो चुकी है।
डेढ़ साल में इसके निर्माण को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। दस करोड़ रुपये से अधिक पहले चरण में खर्च किए जाएंगे। दर्शक जब अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम में प्रवेश करेंगे तो उन्हें अपने सिर के उपर से मछलियां और समुद्री जीव तैरते हुए दिखाई देंगे।
इसकी योजना चार साल पहले नगर निगम ने बनाई थी, लेकिन अब उसे मूर्त रुप दिया जा रहा है। नगर निगम के बजट में भी इसकी घोषणा की गई है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम के बनने से चिडि़याघर के प्रति शहरवासियों का आकर्षण और बढ़ेगा। मनोरंजन शहवासियों को मिलेगा और नगर निगम की आय भी इससे बढ़ेगी। इसके अलावा नगर निगम में 14 डी थिएटर का निर्माण भी जल्दी शुरू होगा।
शार्क,ऑक्टोपस सहित अन्य समुद्री जीव देखने को मिलेंगे
अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम में एक टनल होगी। जिसके भीतर से दर्शक गुजरेंगे और उनके आसपास समुद्री जीव नजर आएंगे। इसमें शार्क, ऑक्टोपस, जापान की मछलियों के अलावा 100 से ज्यादा प्रजातियों की मछलियां, समुद्री जीव और वनस्पति उसमें दिखाई देंगे। इसकी आधुनिक डिजाइन बनाई गई है। इसमें समुद्री माहौल निर्मित करने के लिए समुद्र की तरह खारे पानी का उपयोग किया जाएगा, ताकि मछलियों को अंडरवाॅटर एक्वेरियम में समुद्र जैसा एहसास हो सके।
इसे देखने के लिए शहरवासियों को कितना टिकट चुकाना होगा। फिलहाल उसे तय नहीं किया गया है। निर्माण के बाद उसे तय किया जाएगा। इंदौर के चिडि़याघर में सांप घर और पक्षी विहार भी है।

प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट
शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, बढ़ सकती है उम्मीदवारों की जमानत राशि
अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी
US का खुलासा, सीजफायर जानकारी से पहले ट्रंप ने किया था चेक
बिहार उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान और मतगणना का पूरा कार्यक्रम जारी
वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान