बॉलीवुड के पंचम दा यानी आर.डी बर्मन को लोग प्यार से पंचम दा कहकर बुलाते थे। उनका पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उन्होंने 60 से लेकर 80 के दशक में कई सुपरहिट गानों की रचना की। आर.डी बर्मन जितना अपने संगीत के लिए मशहूर थे, उतने ही अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते थे। इस 27 जून को उनकी 84वी बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हम आपको उनके कुछ सुपर हिट गाने बता रहे हैं, जिसे आप सुनकर उन्हें याद कर सके। ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां से लेकर मेरी प्यारी बिंदू जैसी क्लासिक फिल्मों में अपना जादू बिखेरा। पचमदा ने गुलज़ार, आशा भोंसले, किशोर कुमार जैसे लोगों के साथ मिलकर हर मूड के लिए गाने तैयार किए थे।

नौ साल की उम्र में किया पहला गाना कंपोज

आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था। लगातार तीन दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले आर.डी बर्मन ने 331 फिल्मों को संगीत से सजाया। आर.डी बर्मन के पिता सचिन देव बर्मन बॉलीवुड के महान संगीतकारों में से एक थे। आर डी बर्मन को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था। पंचम दा जब महज नौ साल के तब उन्होंने अपना पहला गाना कंपोज किया था। उन्होंने ऐ मेरी टोपी पलट के आ कंपोज किया था।