मनीषा कोइराला ने अपनी लाइफ को लेकर की खुलकर बात, कहा.....
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' लंबे इंतजार के बाद आज 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसमें ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और अदिति राव हैदरी समेत कई एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। सालों पर पर्दे पर मनीषा कोइराला को देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इस सीरीज में मनीषा कोइराला ने शानदार काम किया है। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने मल्लिका जान को जिया है। इससे पहले उनका ये अंदाज पर्दे पर कभी नहीं देखने को मिला। इसी बीच अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने तलाक पर भी बात और बताया कि क्या वो दोबारा लाइफ में प्यार चाहती हैं या नहीं।
प्यार की तलाश में हैं मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला ने पूरे 28 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम किया है। ऐसे में दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ को लेकर कहा है कि वह फिर से प्यार पाने के लिए तैयार हैं। मनीषा ने कहा, “ मुझे निश्चित रूप से ऐसा महसूस होता है जैसे कि मेरे जीवन में कोई पुरुष होता, अगर मेरे जीवन में कोई साथी होता, तो शायद उसका होना अच्छा होता, लेकिन मुझे बहुत ईमानदार होना होगा। मैं उसके लिए इंतजार करके अपना समय बर्बाद नहीं करूंगी।
अगर मेरी किस्मत में लिखा है, तो मुझे वह मिल जाएगा। अगर नहीं है, तो भी ठीक है। मुझे लगता है, मैं एक पूर्ण जीवन जी रहा हूं (मैं उसका इंतजार नहीं कर रही हूं या उस पर अपना समय बर्बाद नहीं कर रही हूं। अगर यह होना है, तो यह होगा, अन्यथा, मैं अपने जीवन से संतुष्ट हूं।
'अगर मेरे पास कोई अच्छा साथी था, तो क्यों नहीं?'
उन्होंने आगे कहा, "मुझे बहुत शांतिपूर्ण और प्यार भरा पारिवारिक समर्थन मिला है। मुझे एक अच्छे भाई और भाभी, अच्छे माता-पिता और अच्छे और प्यार करने वाले दोस्त और लोग मिले हैं। इसके अलावा काम बहुत अच्छा चल रहा है। मुझे यात्रा करने में मजा आता है।" इसलिए मैं बहुत अच्छी स्थिति में हूं। मैं मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से हर तरह से पूर्ण महसूस करती हूं लेकिन हां, अगर मेरे पास एक साथी होता, तो मुझे इसका आनंद मिलता।
सम्राट दहल से की थी शादी
बता दें, 19 जून साल 2010 में मनीषा ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही