हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजी से बड़ा हादसा, आठ लोग घायल
मधय प्रदेश के उज्जैन जिले में वैंकुंठ चतुर्दशी की रात हरिहर मिलन के दौरान हिंगोट और पटाखों से आठ लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें दो गंभीर रूप से घायल थे। वहीं, पुलिस ने हिंगोट चलाने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात महाकालेश्वर से द्वारकाधीश गोपाल मंदिर तक हरिहर मिलन की सवारी निकाली गई। रास्ते भर युवकों ने आतिशबाजी की। प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोगों ने हिंगोट भी जलाए। पुलिस ने हिंगोट जलाकर फेंकने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आतिशबाजी के दौरान पटाखों से 8 लोग झुलस गए। सांदीपनि नगर निवासी निखिल और अब्दालपुरा निवासी गौरव को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, शुक्रवार सुबह आराम मिलने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
पुलिस ने श्याम सोनी निवासी भागसीपुरा, आर्यन निवासी सतीगेट, लक्की निवासी इंदौरगेट और रोहित निवासी नेहरू नगर को हिंगोट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान रोहित के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय