महिंद्रा ने थार के अर्थ एडिशन को लांच किया
मुंबई । महिंद्रा ने थार अर्थ एडिशन को लांच किया है। इस 15.4 लाख से 17.6 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इस स्पेशल एडिशन की कीमत उस एलएक्स ट्रिम से 40,000 रुपये ज़्यादा है। महिंद्रा थार अर्थ एडिशन को मैट पेंट में पेश किया गया है, जिसे कंपनी डेजर्ट फ्यूरी कहती है, और बी-पिलर्स और रियर फेंडर पर विशेष अर्थ एडिशन बैज भी मिलते हैं।
इंटीरियर में बेज और ब्लैक डुअल कलर टोन में लैदर अपहोलस्ट्री दी है। वहीं इसमें स्टीयरिंग व्हील, कपहोल्डर्स, गियर नॉब और गियर कंसोल पर महिंद्रा लोगो जैसे एलिमेंट्स पर डार्क क्रोम फिनिश दी है। महिंद्रा थार अर्थ एडिशन केवल 4x4 वेरिएंट पर उपलब्ध है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल यूनिट 152 एचपी 300एनएम जेनरेट करता है और इसे 6-स्पीड ऑटो या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। दूसरा 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 132एचपी, 300एनएम जेनरेट करता है।
थार अर्थ एडिशन के लांच को महिंद्रा द्वारा थार 4डब्ल्यूडी की बिक्री की संख्या बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा सकता है महिंद्रा ने हाल ही में यह भी पुष्टि की है कि 5-डोर थार इस साल लांच किया जाएगा।

Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई
'कॉकटेल 2' में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट