रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर मप्र सरकार की पहल
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन ने रियल एस्टेट क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान और क्रेडार्ई भोपाल द्वारा प्रस्तुत व्यवहारिक कठिनाइयों के परीक्षण हेतु एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मुद्दों का गहन अध्ययन कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेगी।
क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विगत दिनों प्रमुख सचिव संजय शुक्ला और आयुक्त भरत यादव से मुलाकात कर राज्य स्तर पर लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। इसमें सुझाव दिया गया था कि पूर्व की भांति किसी नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए ताकि समस्याओं का सुचारू समाधान सुनिश्चित हो सके।
समिति की भूमिका
समिति द्वारा क्रेडार्ई के सुझावों और व्यवहारिक कठिनाइयों का परीक्षण किया जाएगा। समिति का उद्देश्य रियल एस्टेट विकास के लिए आवश्यक नियमों को सरल और व्यावहारिक बनाना है। यह समिति राज्य में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए संतुलित और निवेश-अनुकूल नीतियों के निर्माण में सहायक होगी।

दतिया में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ आएंगे नजर
पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर विवाद गहराया, ‘E20 जनता पार्टी’ सड़कों पर उतरने को तैयार
बापू को नमन कर लद्दाख लौटेंगे सोनम वांगचुक, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
विपक्ष के विरोध से संसद में गतिरोध, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पापोन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की आगे आने की अपील
जल संकट से जूझ रहा टेक्सास, फैक्ट्रियों की भारी खपत बनी बड़ी वजह
एमपी का बेटा चमका देशभर में, तनिष्क शुक्ला बने इंडियन आइडल 16 के फर्स्ट रनर-अप
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह