लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया
आईपीएल 2024 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 177 रन के लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया। यह लखनऊ के इकाना में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इसी सीजन लखनऊ के खिलाफ इसी मैदान पर 168 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इतना ही नहीं लखनऊ की टीम और उनके कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में और भी कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए। राहुल ने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया।
आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 मैचों में लखनऊ की यह छठी जीत रही। 177 रन का लक्ष्य आईपीएल में लखनऊ की टीम द्वारा हासिल किया गया चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य है। लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 213 रन का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। तब एलएसजी ने आरसीबी को बेंगलुरु में एक विकेट से शिकस्त दी थी।चेन्नई के खिलाफ लखनऊ के ओपनर्स केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े, जो इस टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राहुल और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए ही 210 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार