श्रीलंका में बनी वामपंथी सरकार........दिसानायके ने ली शपथ
कोलंबो । आर्थिक संकटों से उबर रहे श्रीलंका में अब नई वामपंथी सरकार बन गई है। अगले राष्ट्रपति के रूप में अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को शपथ ली। उन्हें देश के मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने राष्ट्रपति सचिवालय में शपथ दिलाई गई। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण के लिए धन्यवाद किया।
56 वर्षीय डिसानायके ने कहा, मैं आश्वासन देता हूं कि मैं लोकतंत्र की रक्षा और राजनेताओं की प्रतिष्ठा को बहाल करने के लिए काम करूंगा, क्योंकि लोगों को उनके आचरण पर संदेह है। उन्होंने जोर दिया कि श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है और वह कोई जादूगर नहीं हैं, बल्कि एक सामान्य नागरिक हैं। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति ने कहा, मेरा पहला काम लोगों की प्रतिभा और ज्ञान का इस्तेमाल कर देशहित में फैसले लेने का होगा। मैं इस पूरी जिम्मेदारी में अपना योगदान देना चाहता हूं।
दिसानायके की जीत श्रीलंका के लिए एक अहम मोड़ है। उन्होंने समागी जना बलावेगया (सीजेबी) के सजिथ प्रेमदासा को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीता है। चुनाव में किसी भी दावेदार को 50 फीसदी वोट नहीं मिले थे और इसकारण वोटों की गिनती फिर करनी पड़ी और फिर दिसानायके की जीत पर मुहर लगी। दिसानायके खासतौर पर युवाओं ने अच्छा-खासा मतदान किया है, जो लंबे समय से सत्ता में बदलाव की मांग कर रहे थे।
दिसानायके को चुनाव में 5.74 मिलियन वोट मिले, जबकि प्रेमदासा को 4.53 मिलियन वोट मिले। दिसानायके की पार्टी जेवीपी करीब 50 साल पुरानी पार्टी है लेकिन पार्टी अब तक मार्जिन पर ही रही है, और वह अपनी पार्टी के पहले नेता हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही