लालू का नीतीश पर हमला, अब बिहार सीधा गुजरात से ऑपरेट हो रहा
पटना। राष्टीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू यादव ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाया है। बुधवार को उन्होंने पोस्ट किया, अब बिहार सीधा गुजरात से ऑपरेट हो रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक फोटो भी डाली है। उसमें नीतीश को पीएम मोदी की कठपुतली बताया गया है।
वहीं बिहार की वोटर लिस्ट से 30 लाख मतदाताओं के नाम हटने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने से पहले नोटिस मिलेगा। एक अगस्त को प्रारूप प्रकाशित होगा। इसमें सभी गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाताओं का नाम शामिल रहेगा। इसके साथ ही एक अलग से सूची प्रकाशित की जाएगी। इसमें पहचान किए जाने वाले स्थानांतरित, दोहरे वोटर और मृत वोटरों का नाम शामिल होगा। इन दोनों सूचियों पर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया एक अगस्त से एक सितंबर तक चलेगी।
इसके बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में वोटरों की कुल संख्या 7,89,69,844 है। इनमें अबतक स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित होने वाले 12 लाख वोटर की पहचान हुई है।

सड़क दुर्घटना बनी जानलेवा, संतोष नायर की मौत से शोक की लहर
महंगे टिकट के साथ मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस, खाने से थीम तक सब यूनिक
नवकारसी विवाद पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर, इंदौर में बड़ा कानूनी एक्शन
केरल में कांग्रेस गठबंधन का जलवा, जीत के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया
संभल में बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर से 25 लोग घायल
कैश नहीं, डेटा बना निशाना! उज्जैन बैंक में अनोखी हाईटेक चोरी
लाल निशान में बंद हुआ बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
‘लोकतंत्र खतरे में’—ममता बनर्जी ने BJP और चुनाव आयोग को घेरा
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 21 की मौत, 61 लोग घायल—चीन से बड़ी खबर