कियोसाकी की चेतावनी: अब नहीं चलेगी 60/40 निवेश रणनीति
नई दिल्ली । फाइनेंशियल एडवाइजर और मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने पारंपरिक 60/40 निवेश रणनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल 1971 में खत्म हो गया था, जब अमेरिका ने गोल्ड स्टैंडर्ड को छोड़ा और डॉलर की वैल्यू सिर्फ सरकार के भरोसे पर टिक गई। कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अब डॉलर और अमेरिकी सरकार पर भरोसा करना मुश्किल है, क्योंकि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार देश बन चुका है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, कौन मूर्ख होगा जो ऐसे देश के बॉन्ड खरीदेगा? कियोसाकी ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग बिटकॉइन, सोना और चांदी जैसे असली संपत्तियों में निवेश करें। उनके मुताबिक ये संपत्तियां मुद्रास्फीति और सरकारी छेड़छाड़ से बचाने में सक्षम हैं। वे इन्हें पीपुल्स मनी कहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब बड़ी वित्तीय कंपनियां जैसे मॉर्गन स्टेनली भी 60/20/20 मॉडल को अपनाने की सिफारिश कर रही हैं, जिसमें वैकल्पिक निवेश को जगह दी जा रही है। कियोसाकी ने कहा कि मैं 30 साल पहले ही आर्थिक रूप से आज़ाद हो गया था। मुझे कभी किसी फॉर्मूले की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने सलाह दी कि हर व्यक्ति को अपने हिसाब से सही निवेश रणनीति अपनानी चाहिए।

राशिफल 16 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीरकर पहुंची रोशनी: नियद नेल्लानार योजना से जगमगाया दुर्गम बोरानिरपी
जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल
मध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न
सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह पंजीकरण, घर बैठे मिल रही डिजिटल प्रमाण-पत्र की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान 2026: दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई
उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण, जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा