रामचरण को कियारा आडवाणी और भाई अल्लू अर्जुन ने दी बधाई....
नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार राम चरण नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार राम चरण रामचरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने इस स्पेशल डे की शुरुआत तिरुपति बालाजी के दर्शन से की। दुनियाभर में राम चरण के फैंस की कमी नहीं है। उनकी एक झलक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। ग्लोबल स्टार के जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर अल्लू अर्जुन ने उन्हें विश किया है।
कियारा आडवाणी का पोस्ट
राम चरण को उनकी को-स्टार और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने विश सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने राम चरण के साथ एक फोटो शेयर की है। ये फोटो उनकी आने वाली फिल्म गेम चेंजर के पहले गाने 'जागारांडी' की है। जो एक्टर के जन्मदिन पर मेकर्स ने रिलीज किया है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे आरसी। ये हमारा मेगा मास ब्लास्ट है...जश्न शुरू करें।
अल्लू अर्जुन विश
कियारा आडवाणी के अलावा राम चरण को एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी विश किया है। अल्लू ने राम चरण एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन लिखा है- मेरे सबसे बड़े चचेरे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको हमेशा प्यार।
अल्लू और राम का रिश्ता
अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगैया थे। अल्लू अर्जुन अल्लू अरविंद के बेटे हैं। अल्लू अर्जुन की बुआ राम चरण की मां हैं। इस रिश्ते से अल्लू और राम चरण का रिश्ता कजिन भाइयों वाला है। आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने इस स्पेशल डे की शुरुआत तिरुपति बालाजी के दर्शन से की। दुनियाभर में राम चरण के फैंस की कमी नहीं है। उनकी एक झलक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। ग्लोबल स्टार के जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर अल्लू अर्जुन ने उन्हें विश किया है।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?